ADB ने भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2021

नयी दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के कारण चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। एडीपी ने इससे पहले अप्रैल में वृद्धि दर के 11 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया था। बहुपक्षीय वित्त पोषण एजेंसी ने एशियाई वृद्धि परिदृश्य (एडीओ) में कहा कि मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 1.6 प्रतिशत थी, जिसके चलते पूरे वित्त वर्ष के दौरान संकुचन आठ प्रतिशत के पूर्वानुमान के मुकाबले 7.3 प्रतिशत रहा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह