कोविड अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से की जाए अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की तैनाती: सीएम योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2020

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए और कहा कि इन अस्पतालों में जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त चिकित्साकर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में कोविड-19 के दृष्टिगत एल-2 व एल-3 कोविड अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए और आईसीयू बिस्तरों की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। एल-2 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा युक्त होते हैं जबकि एल-3 बिस्तर वेंटिलेटर सुविधा युक्त होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 अस्पताल का किया उद्घाटन, 420 बिस्तर होंगे उपलब्ध

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की श्रृंखला को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखे जाएं। कोरोना वायरस से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जनता को निरन्तर जागरूक किया जाए। टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्रों, पोस्टर-बैनर आदि के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान की जाए। मास्क के अनिवार्य उपयोग, दो गज की दूरी बनाए रखने के संबंध में आम लोगों को लगातार जागरूक किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा केमानक पूरे हों। इसके साथ ही, अस्पतालों में अन्य सुविधाएं भी तय मानकों के अनुरूप हों।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें