खुली पंजाब सरकार के दावों की पोल, ADGP लॉ एंड ऑर्डर ने जारी किया था पुलिस को अलर्ट

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2022

खेती कानून रद्द होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री पंजाब दौरे पर पहुंचे तो किसानों प्रदर्शन में उनका काफिला फंस गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे सुरक्षा में चूक बताया है और पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब की है। वहीं पीएम मोदी ने इस मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की है और उन्हेें सुरक्षा पर हुई चूक पर तफ्तीश से जानकारी दी है। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। पंजाब के एडीजीपी की चिट्ठी से बड़ा खुलासा हुआ है और पंजाब सरकार के दावों की पोल खुल गई है। 

एडीजीपी लॉ ऑर्डर की ओर से जारी ऑर्डर में कहा गया था कि पीएम मोदी की 5 जनवरी को फिरोजपुर में रैली होनी है। ऐसे में फिरोजपुर में पब्लिक ट्रैफिक और बड़ी संख्या में वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। ऐसे में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएं। एडीजीपी ने पंजाब को लिखे पत्र में ये भी कहा गया था कि पांच तारीख को बारिश के अनुमान के साथ किसानों का धरना है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाने चाहिए। किसी धरने या रोड ब्लॉकेज की स्थिति में जरूरी अरेंजमेंट पहले किया जाए। एसएसपी खुद जाकर रूट का मुआयना करें। 

 पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई थी चूक

चुनावी राज्य पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को उस वक्त ‘‘गंभीर चूक’’ की घटना हुई, जब फिरोजपुर में कुछ प्रदर्शनकारियों ने उस सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जहां से उन्हें गुजरना था। इस वजह से प्रधानमंत्री एक फ्लाईओवर पर 20 मिनट तक फंसे रहे। 

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी