हाथरस कांठ पर PM मोदी की 'चुप्पी' को लेकर अधीर रंजन ने उठाया सवाल, कहा- चुप रहो भारत, शांत रहो भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2020

कोलकता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने हाथरस की घटना को लेकर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि नरेंद्र मोदी को ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ की जगह ‘चुप रहो भारत, शांत रहो भारत’ का नया नारा गढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी के ‘‘पाखंड का खुलासा हो चुका है।’’ लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने पूछा कि जब प्रधानमंत्री ‘‘लोकल से लेकर ग्लोबल तक हर मुद्दे पर बोलते हैं’’ तो फिर वह उत्तर प्रदेश के हाथरस में युवती की हत्या और कथित सामूहिक बलात्कार की घटना पर चुप क्यों हैं। 

इसे भी पढ़ें: हाथरस मामले में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया मौन सत्याग्रह

इस बीच, पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने पार्टी के राज्य मुख्यालय में हाथरस की घटना के खिलाफ धरना दिया। वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस ने घटना को लेकर सोमवार को मुंबई में प्रदर्शन किया और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग की। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने इस दौरान कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण और ‘‘मानवता पर कलंक’’ है। उन्होंने घटना को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की निन्दा की। थोराट और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने यहां सचिवालय के नजदीक महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सत्याग्रह प्रदर्शन किया।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज