अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हार रहा है विपक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को स्वीकार किया कि देश में विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार युद्ध हार रही हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी अपने राजनीतिक हितों के हिसाब से उससे असहमति रखने वालों को राष्ट्र विरोधी और भ्रष्ट बता रही है। चौधरी ने देश में स्वतंत्र आवाजों को दबाने की कोशिश के लिए भाजपा की आलोचना की और राज्य विधानसभा में और अन्य स्थानों पर कांग्रेस और वाम दलों के बीच मजबूत एकता का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के लिए यह जरूरी है कि वे विचारधारा को लेकर अपने मतभेदों को एक तरह रखें और राज्य में टीएमसी और देश में भाजपा की आक्रमकता के खिलाफ मिल कर लड़ें। चौधरी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘ यह सच है कि हम (विपक्षी पार्टियां) भाजपा के खिलाफ प्रचार की लड़ाई धीरे-धीरे हार रहे हैं। वे (भाजपा) अपने राजनीतिक हित के मुताबिक विमर्श बना रहे हैं जिसमें देश और उसके विकास के लिए लड़ने वाली विपक्षी पार्टियों को राष्ट्र-विरोधी और भ्रष्ट बताया जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत और रूस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में ‘बाहरी प्रभाव’ के खिलाफ: मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस तरह का दमघोंटू माहौल कभी नहीं देखा। जो भी सरकार से असहमति रखता है, उसे या तो राष्ट्र विरोधी या भ्रष्ट बताया जा रहा है। यह देश में स्वतंत्र आवाज़ों को दबाने की कोशिश है।’’

प्रमुख खबरें

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी