PM मोदी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, पूछा- लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 07, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के खाने और रहने का कोई इंतजाम नहीं किया गया, आपने ये सब नहीं देखा ? दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान कांग्रेस मुंबई स्टेशन पर खड़ी होकर निर्दोष लोगों को डरा रही थी। 

क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी ?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस कोरोना काल में कांग्रेस ने हद कर दी। पहली लहर के दौरान देश जब लॉकडाउन का पालन कर रहा था, जब विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर को सलाह देता था, सारे हेल्थ एक्सपर्ट कह रहे थे कि जो जहां है वहीं पर रुके। तब कांग्रेस के लोगों ने मुंबई के रेलवे स्टेशन पर खड़े रहकर मुंबई के श्रमिकों को जाने के लिए उनको टिकट दिया गया, लोगों को जाने के लिए प्रेरित किया गया। 

इसे भी पढ़ें: तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा-बसपा, राजनाथ बोले- लोगों के भरोसे को कम नहीं होने देगी बीजेपी 

उन्होंने कहा कि बीते 2 सालों में 100 साल का सबसे बड़ा वैश्विक महामारी का संकट पूरी दुनिया की मानव जाति झेल रही है। जिन्होंने भारत के अतीत के आधार पर ही भारत को समझने का प्रयास किया, उनकों तो आशंका थी कि शायद भारत इतनी बड़ी लड़ाई नही लड़ पाएगा, खुद को बचा नहीं पाएगा।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू