तुष्टीकरण की राजनीति करती है सपा-बसपा, राजनाथ बोले- लोगों के भरोसे को कम नहीं होने देगी बीजेपी

rajnath singh
अंकित सिंह । Feb 7 2022 4:15PM

राजनाथ ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान एक साथ आए हैं। मुझे लगता है कि वह इस तथ्य से अनजान हैं कि पाकिस्तान ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल के दौरान शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया गया था।

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह भी आज उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती है। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई के आधार पर एक दूसरे में नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं। राजनीति जाति, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत के आधार पर की जानी चाहिए।

राजनाथ ने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण चीन और पाकिस्तान एक साथ आए हैं। मुझे लगता है कि वह इस तथ्य से अनजान हैं कि पाकिस्तान ने  पंडित जवाहरलाल नेहरू के शासनकाल के दौरान शक्सगाम घाटी को चीन को सौंप दिया गया था। उन्होंने कहा कि गलवान घाटी संघर्ष में भारत की ओर से बड़ी संख्या में हताहतों पर चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट पढ़कर यहां कुछ लोग खुश हुए। एक रक्षा मंत्री के रूप में, मैं तथ्यों को जानता था। एक ऑस्ट्रेलियाई अखबार के खोजी पत्रकार ने कहा है कि चीन ने संघर्ष में अपने 50 सैनिकों को खो दिया। इसी कड़ी में राजनाथ ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल जी आपको क्या हो गया है, आप हमारे जवानों की वीरता और पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं? कांग्रेस को इसका मुंहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । बिजनौर रैली में नहीं जाएंगे PM मोदी, खराब मौसम के चलते दौरा हुआ रद्द

भारत अब कमजोर भारत नहीं राह गया है। उड़ी और पुलवामा की घटना का बाद हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवादी ठिकानों का सफ़ाया कर दिया। भारत की सेना आतंकवादियों को इस पार मार सकते हैं और उस पार भी मार सकते हैं। राजनाथ ने आगे कहा कि पिछली कांग्रेस और सपा सरकारों के दौरान कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। लेकिन बीजेपी के किसी नेता पर ऐसा कोई आरोप नहीं है. हमारी पार्टी जनता को कभी निराश नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुछ गलत व्यक्ति हो सकते हैं लेकिन पार्टी कभी गलत नहीं हो सकती। मैं यह दावा नहीं करता कि हमारी पार्टी में हर कोई साफ है, एक व्यक्ति गलत हो सकता है, लेकिन पार्टी गलत नहीं है। बीजेपी आपके भरोसे को कभी कम नहीं होने देगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़