ममता के बयान पर बोले अधीर रंजन, पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं, पूरे भारत में कांग्रेस के पास 700 MLAs

By अंकित सिंह | Mar 12, 2022

पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इसके साथ ही कांग्रेस के वोट शेयर में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। इन सबके बीच ममता बनर्जी ने कांग्रेस को नसीहत दे दी है। इसी को लेकर अब अधीर रंजन चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है, पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उनके पास है? उन्होंने कहा कि वे (ममता बनर्जी) भाजपा को खुश करने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं। अधीर रंजन ने पूछा कि आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उसे यह याद रखना चाहिए। वे बीजेपी को खुश करने के लिए गोवा गए, उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, ये तो सभी जानते हैं। इससे पहले विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद भाजपा-विरोधी गठबंधन के लिए क्षेत्रीय दलों से संपर्क साधते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस को साथ रखने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि अब उसमें वह बात नहीं रही। बनर्जी के तीखे बयान पर तत्काल पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनका (तृणमूल सुप्रीमो का) रूख समान है, एक (मोदी) ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ चाहते हैं और दूसरी (ममता) ‘कांग्रेस के बगैर विपक्ष के गठबंधन’ की बात करती हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह