अधीर रंजन ने नयी शिक्षा नीति में बंगाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र की नयी शिक्षा नीति-2020 में बंगाली को शास्त्रीय के रूप में सूचीबद्ध करने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। चौधरी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में शास्त्रीय की श्रेणी में किसी को शामिल करने की विशेषताओं को जानना चाहा। उन्होंने कहा, ‘‘शास्त्रीय की श्रेणी में किसी को रखने के लिए क्या विशेषता होनी चाहिए? बंगाली दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली 15वीं है, यह मूलत: साहित्यिक परंपरा पर आधारित है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के बाद अब पंजाब कांग्रेस में कलह, कैप्टन पर हमलावर हुए पार्टी के दो सांसद

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘मानवशास्त्रीय और पुरातात्विक साक्ष्य इंगित करता है कि बंगाली भाषी कई जातीय समूहों से मिलकर बने और उन्हें बंगाली जोड़ती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं भारत की नयी शिक्षा नीति में बंगाली को शास्त्रीय की श्रेणी में शामिल करने के लिए विचार करने का आग्रह करूंगाताकि देश में शास्त्रीय भाषाओं की सूची का निर्धारण करने के लिए अर्हता की गहराई से संदर्भित हो सके।’’ 

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन