आदिल हुसैन को मिला बड़ा मौका, ब्रिटिश भारतीय फिल्म में करेंगे काम

By रेनू तिवारी | Oct 31, 2020

आदिल हुसैन एक ब्रिटिश भारतीय फिल्म में अभिनय करेंगे, जिसका शीर्षक फुटप्रिंट्स ऑन वॉटर होगा। आदिल ब्रिटिश अभिनेता एंटोनियो एकेल के साथ फिल्म में अभिनय करेंगे। फिल्म नीता सियाम द्वारा लिखी गई है और नथालिया स्याम द्वारा निर्देशित की जाएगी।

फिल्म ब्रिटेन में एक अवैध अप्रवासी के चरित्र पर केंद्रित है जो पुलिस से बचने की कोशिश करते हुए अपनी बेटी की तलाश कर रहा है। आदिल फिल्म में पिता की मुख्य भूमिका निभाएंगे। 

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देने मन्नत के बाहर नहीं आएंगे फैंस, बड़ी वजह आयी सामने

फुटप्रिंट्स ऑन वॉटर के अलावा, आदिल हुसैन अमेरिकी वेब श्रृंखला स्टार ट्रेक: डिस्कवरी सीज़न 3 में एक महत्वपूर्ण भूमिका में भी दिखाई देंगे। आदिल को हाल ही में ZEE5 फिल्म परीक्षा द फाइनल टेस्ट में देखा गया था। जिसमें उन्होंने रिक्शा चलाने वाले की भूमिका निभाई थी। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते