By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2017
इवियान लेस बेंस (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक मौसम से प्रभावित साल के पांचवें और अंतिम महिला मेजर टूर्नामेंट इवियान चैंपियनशिप में छह ओवर 77 के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई। दूसरे दौर में अदिति ने चार बोगी और एक डबल बोगी की।
खराब मौसम के कारण पहले दिन का खेल रद्द होने के बाद टूर्नामेंट को 54 होल का कर दिया गया है।