अदिति सिंह ने विधायकी और कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, इस सीट से भाजपा की टिकट पर लड़ सकती हैं चुनाव

By अनुराग गुप्ता | Jan 20, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में आयाराम-गयाराम की राजनीति चल रही है। इसी क्रम में रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने गुरुवार को विधायकी और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। आपको बता दें अदिति सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का काफी वक्त पहले से ही समर्थन करती आई हैं लेकिन उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। क्योंकि ऐसा करने पर उनकी विधायकी भी चली जाती। हालांकि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। 

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में भाजपा विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, हाथ जोड़कर गांव से निकले विक्रम सैनी

कांग्रेस से रिश्ते हुए थे खराब

पिछले विधानसभा चुनाव में अदिति सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन बाद में पार्टी के साथ उनके रिश्ते खराब हो गए। इसके पीछे भाजपा के साथ नजदीकियां को वजह माना जाता है। आपको बता दें कि अदिति सिंह ने कई मौकों पर खुलेआम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा का समर्थन भी किया है। कांग्रेस पार्टी से उनका इस्तीफा देना महज औपचारिकता मात्र है। माना जा रहा है कि भाजपा अदिति सिंह को रायबरेली सदर सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। क्योंकि वह इसी सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर