रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए आदित्य श्रीवास्तव को मध्यप्रदेश की कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

इंदौर|  मध्यप्रदेश के चयनकर्ताओं ने दायें हाथ के 28 वर्षीय बल्लेबाज आदित्य श्रीवास्तव को रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए राज्य की टीम की कमान सौंपी है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बुधवार रात यह जानकारी दी।

एमपीसीए अधिकारी ने बताया कि इस प्रतिष्ठित घरेलू स्पर्धा में मध्यप्रदेश का दूसरा मुकाबला 24 से 27 फरवरी के बीच मेघालय से होगा, जबकि तीन से छह मार्च के बीच मध्यप्रदेश और केरल की टीमें आमने-सामने होंगी।

रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के तीन लीग मैचों के लिए मध्यप्रदेश की 20 सदस्यीय टीम इस प्रकार है : आदित्य श्रीवास्तव (कप्तान), रजत पाटीदार (उप कप्तान), अजय रोहेरा, हिमांशु मंत्री, रमीज खान, शुभम शर्मा, यश दुबे, राकेश ठाकुर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मिहिर हिरवानी, सारांश जैन, गौरव यादव, मोहम्मद अरशद खान, कुलदीप सेन, अनुभव अग्रवाल, ईश्वर पांडे, पार्थ साहनी, पुनीत दाते, अक्षत रघुवंशी और पृथ्वी सिंह तोमर।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी