ठाकरे परिवार में अब असली हिंदू की लड़ाई! मई में आदित्य तो जून में राज ठाकरे करेंगे रामलला के दर्शन

By अंकित सिंह | Apr 18, 2022

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। राज ठाकरे लगातार लाउडस्पीकर के जरिए अजान को लेकर सख्त चेतावनी दे रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज ठाकरे अब हिंदुत्व को लेकर शिवसेना से ज्यादा मुखर होने की कोशिश कर रहे हैं। शिवसेना लगातार हिंदुत्व की राजनीति करती रही है। हालांकि, वर्तमान में महाराष्ट्र विकास आघाडी की सरकार का नेतृत्व करने वाली शिवसेना कहीं ना कहीं हिंदुत्व को लेकर नरम दिखाई दे रही है। यही कारण है कि हिंदुत्व के मुद्दे पर राज ठाकरे अब आक्रमक होते दिखाई दे रहे हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा अंतरराष्ट्रीय साजिश, भाजपा सांसद बोले- भारत को कमजोर करना चाहती हैं कुछ विदेशी ताकतें


राज ठाकरे जून में जाएंगे अयोध्या

राज ठाकरे ने कहा कि वह भगवान राम के दर्शन करने के लिए पांच जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो ‘‘हिंदू भाई’’ तैयार रहें। ठाकरे के कहा कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल धार्मिक के बजाए सामाजिक मुद्दा अधिक है। मनसे प्रमुख ने कहा कि वह नहीं चाहते कि समाज की शांति भंग हो लेकिन ‘‘अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रहा तो उन्हें (मुसलमान)भी हमारी प्रार्थनाएं लाउडस्पीकर पर सुननी पड़ेंगी।’’ अयोध्या जाने के मकसद के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने कहा कि वह लंबे वक्त से कहीं बाहर नहीं गए हैं। यह दिलचस्प है कि राज्य की सत्तारूढ़ शिवसेना और राज ठाकरे के बीच वाक्युद्ध के मध्य शिवसेना सांसद संजय राउत ने शनिवार को कहा था कि राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे अगले माह अयोध्या जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती