यूं न मिलना किसी से कभी...शिवसेना UBT सांसदों के लिए आदित्य ठाकरे ने जारी किया फतवा

By अभिनय आकाश | Feb 15, 2025

संसद सत्र चल रहा है और इसकी वजह से सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी खेमों के सांसदों का दिल्ली में होना लाजिमी है। अब दिल्ली में ठहरे हैं तो चाहे राजनीतिक मतभेद कितने भी रहे हो। लेकिन मनभेद नहीं रहा करता। एक दूसरे को डिनर इनवाइट भी आम ही रहा है। अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे तो 2001 में पवार साहब के 61वें जन्मदिन समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली से फ्लाइट तक ले ली थी। वहीं महाराष्ट्र की राजनीति में बाल ठाकरे और शरद पवार के बीच सियासी उठा पटक हमेशा देखने को मिली। अपने भाषणों में पवार के लिए अक्सर 'मैद्याचा पोटा' यानी 'आटे की बोरी' का इस्तेमाल किया करते। लेकिन दोनों का परिवार एकसाथ खाना खाया करता और एक-दूसरे का खयाल रखा करता। मतलब साफ है कि राजनीति और आपक से संबंध कभी भी नेताओं के आड़े नहीं आए। लेकिन वक्त बदला और बदलते वक्त के साथ राजनीति भी अब बदलने लगी है। राकांपा-सपा प्रमुख शरद पवार द्वारा शिवसेना को तोड़ने वाले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर निराशा व्यक्त करने के बाद, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना गुट का नेतृत्व अपने स्वयं के उन सांसदों से भी नाराज है जो शिंदे और उनके गुट के साथ मेलजोल रख रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'देश का भविष्य खतरे में', आदित्य ठाकरे बोले- इंडिया गठबंधन में संयुक्त नेतृत्व, शरद पवार को भी दी सलाह

12 नवंबर को यूबीटी सेना के लोकसभा सांसद, जिनमें नागेश अष्टिकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव शामिल थे, दिल्ली में शिवसेना सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव द्वारा आयोजित रात्रिभोज में उपस्थित थे। उद्धव खेमे ने दो कारणों से इन बातचीत पर आपत्ति जताई है। ये एक घटना तब हुई जब यूबीटी सेना ने पहले ही शिंदे को सम्मानित करने के लिए पवार पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसे यूबीटी सेना का मानना ​​​​है कि डिप्टी सीएम को वैधता मिलती है; और दूसरा, इससे यह सवाल उठता है कि इनमें से कितने सांसद दूसरे गुट में जाएंगे। शिवसेना नेताओं की ओर से लगातार चर्चा होती रही है कि यूबीटी सेना के कई सांसद और विधायक जल्द ही उनकी पार्टी में शामिल हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR