'निष्ठा यात्रा' के दौरान चांदीवली में सभा कर रहे थे आदित्य, तभी होने लगी अजान और फिर...

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2022

आदित्य ठाकरे इन दिनों महाराष्ट्र में 'निष्ठा यात्रा' निकाल रहे हैं। इसमें वे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। आम लोगों की समस्याओं को सुनकर और शिवसेना को मजबूत करने के प्रयास में शिवसैनिकों को एकजुट करने में लगे हैं। ऐसे में उनकी निष्ठा यात्रा की सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें अजान की आवाज सुनाई दे रही है और तभी  आदित्य ठाकरे ने इस समय अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कुछ देर के लिए अपना भाषण रोकते हुए कहा कि दो मिनट रुकिए। उनके वीडियो की इस समय खूब चर्चा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: शिंदे सरकार को एक महीना पूरा, कैबिनेट विस्तार के अभी कोई संकेत नहीं

उनके वीडियो इस समय चर्चा में हैं। एक तरफ राज ठाकरे अजान के लिए लाउडस्पीकर के सख्त खिलाफ हैं, लेकिन उनके भतीजे आदित्य ठाकरे अजान का सम्मान करते नजर आ रहे हैं। आदित्य के अजान के दौरान भाषण रोकने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के साथ ही तरह-तरह की प्रतिक्रिया आने लगी। कई लोग इसमें मिली जुली राय देते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग आदित्य की हर धर्म के प्रति सम्मान को सही ठहरा रहे हैं। वहीं कुछ इसे सेक्युलर इमेज बनाने की कवायद बता रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया