जून को अयोध्या जाएंगे आदित्य ठाकरे, संजय राउत बोले- हमारा प्रभु श्री राम के साथ नाता है और रहेगा

By अंकित सिंह | May 08, 2022

महाराष्ट्र में हिंदुत्व को लेकर राजनीति गर्म है। शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे लगातार उद्धव ठाकरे और उनकी सरकार के खिलाफ हमलावर है। इन सबके बीच हिंदुत्व की लड़ाई भी अब जोरों पर है। यही कारण है कि शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे अयोध्या दौरे पर जा रहे हैं। आदित्य ठाकरे के अयोध्या दौरे को लेकर संजय राउत ने कहा कि वह 10 जून को अयोध्या जाएंगे। आदित्य ठाकरे के साथ पूरे राज्य से शिव सैनिक और युवा सैनिक भी अयोध्या जाएंगे। दूसरी ओर जानकारी यह भी है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की अयोध्या का दौरा कर सकते हैं। 

राज ठाकरे की ओर से होटल के कमरे भी अयोध्या में बुक कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि हाल में ही राज ठाकरे की ओर से महाराष्ट्र में मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान चलाया गया था। वहीं, भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के पांच जून को प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘जब तक वह उत्तर भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें अयोध्या की सीमा में घुसने नहीं देंगे।’’

प्रमुख खबरें

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।