आदित्यनाथ ने तंज, कहा- महाराष्ट्र में राहुल गांधी का मतलब भाजपा की जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2019

यवतमाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को तंज कसते हुए कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार अभियान के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मौजूदगी का मतलब है कि भाजपा ‘‘100 प्रतिशत’’ जीतने जा रही है। उमरखेड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवाद को खत्म करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम: भाजपा

उन्होंने कहा, ‘‘गांधी जिस भी पार्टी का समर्थन करने जा रहे है उसका हारना तय है। गांधी की मौजूदगी ने कांग्रेस तथा राकांपा की हार तय कर दी है।’’ भाजपा उम्मीदवार नामदेव ससाने के लिए प्रचार के दौरान आदित्यनाथ ने लोगों से किसानों के कल्याण के लिए योजनाओं को गति देने के वास्ते भाजपा को वोट देने की अपील की। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे। चुनाव नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।

प्रमुख खबरें

पेपर खरीदने वालों के खिलाफ भी आंदोलन होना चाहिए

संघ, हिंदुत्व व सनातन पर सुनियोजित हमले

बिहार में औद्योगिक क्रांति! 1628 करोड़ के 36 Projects को SIPB की हरी झंडी, रोजगार के नए अवसर

सेहत का पावरहाउस है जामुन, मिनटों में तैयार करें ये 2 Super-Tasty Summer Recipes