चाय बागान क्षेत्र के आदिवासी नेता राजेश लकड़ा ने थामा TMC का हाथ, बोले- हम ममता सरकार के कार्यक्रमों से खुश हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

कोलकाता। उत्तर बंगाल के दुआर-तराई क्षेत्र से आदिवासी नेता राजेश लकड़ा सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चाय बागान श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा उठाए गये कदमों ने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि लकड़ा चाय बागान क्षेत्र के मुख्य नेता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लकड़ा को क्षेत्र में ‘टाईगर’ नाम से जाना जाता है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर