जम्मू-कश्मीर के कठुआ में प्रशासन ने ड्रोन के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में प्रशासन ने ड्रोन और उड़ने वाली अन्य वस्तुओं के उपयोग पर शुक्रवार को प्रतिबंध लगा दिया। हाल में जम्मू में वायुसेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। राजौरी जिले में भी इसी प्रकार का प्रतिबंध लगा दिया गया है। कठुआ के जिलाधिकारी राहुल यादव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह देखा गया है कि सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों में फोटो खींचने और वीडियो बनाने के लिए छोटे ड्रोन कैमरों का उपयोग बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

AAP MP Sanjay Singh का आरोप, Jaunpur में कागजों पर चल रहे 5 सरकारी स्कूल

Rajnandgaon Police पर हत्या की जांच के दौरान दो भाइयों से मारपीट का आरोप

Raipur IGKV ने रद्द की BSc Agriculture परीक्षा, पेपर लीक के बाद अब सितंबर में होगी

Supreme Court पहुंचे पत्रकार Abhishek Upadhyay, गाजियाबाद पुलिस की FIR को चुनौती दी