प्रशासन ने गंगा का जलस्तर बढ़ने हस्तिनापुर में जारी किया अलर्ट, मेरठ के गांवों में बाढ़ का मंडराया खतरा

By राजीव शर्मा | Jul 21, 2021

मेरठ। उत्तराखंड में कई दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। बिजनौर बैराज से छोड़े गए पानी से खादर क्षेत्र में तटबंध की हालत नाजुक हो गई है। मंगलवार को बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे बिजनौर बैराज से एक लाख 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं हरिद्वार एक लाख तीन हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था। सोमवार शाम को बिजनौर बैराज पर 82 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था। मंगलवार शाम तक गंगा के जलस्तर में 27 हजार क्यूसेक पानी की वृद्धि हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ-गाजियाबाद के बीच दौड़ने वाली रैपिड रेल हवाई जहाज जैसी यात्रा का देगी अनुभव, जानिए खूबियां 

गंगा के बड़े जलस्तर से खादर क्षेत्र के लोगों को तटबंध के टूटने का भी खतरा सता रहा है। कई गांवों के लोग दहशत में दिन रात बिता रहे हैं। खादर क्षेत्र में तटबंध के टूटने से बड़ी आबादी प्रभावित होती है। गंगा के किनारे बसे 12 गांव बाढ़ के पानी की चपेट में आ जाते हैं और यहां जनजीवन और आवागमन के रास्ते पूरी तरह प्रभावित हो जाते हैं। अब यहां के ग्रामीण प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं कि समय रहते हुए तटबंध को मजबूत कर लिया जाए।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान