UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, कानपुर की डीएम का भी तबादला

By अंकित सिंह | Jun 07, 2022

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 21 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन आईएएस अधिकारियों में कानपुर की डीएम नेहा शर्मा का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि हाल में ही कानपुर में हुई हिंसा के बाद नेहा शर्मा खूब सुर्खियों में थीं। वह लगातार मीडिया में उठ रहे सवालों का भी जवाब दे रही थीं। नेहा शर्मा को निदेशक, स्थानीय निकाय का कार्यभार सौंपा गया है। इतना ही नहीं, लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश का भी तबादला कर दिया गया है। अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग में भेजा गया है। कृष्णा करुणेश को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि विजय किरण आनंद को प्रभारी, महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही साथ उन्हें कुंभ मेला प्रयागराज का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 137 नये मामले, राज्य में कुल 968 एक्टिव मामले

अविनाश कुमार राय को इटावा का जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रुति सिंह को चिकित्सा विभाग में सचिव बनाया गया है। रवि रंजन को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं शकुंतला गौतम को कानपुर में श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आर रमेश कुमार को रेशम का प्रधान सचिव बनाया गया है। साथ ही साथ राकेश कुमार सिंह द्वितीय को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में यह गाजियाबाद के जिला अधिकारी भी हैं। कुल मिलाकर देखें तो यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है। दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। वहीं कानपुर की डीएम नेहा शर्मा के तबादले को हाल में हुई हिंसा से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा