मध्य प्रदेश में मिलावटखोरों के हौसले बुलंद- जीतू पटवारी

By दिनेश शुक्ल | Aug 14, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिवराज सरकार में मिलावटखोरों के हौसले बुलंद होने के आरोप लगाए है। पूर्व मंत्री जीतू पटारी ने कहा कि मिलावटखोरी को रोकने के लिए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आखिर क्या हुआ। जीतू पटवारी ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार आते ही एक बार फिर मिलावटखोरों का बोलवाला कायम हो गया है। जिनके खिलाफ प्रदेश की शिवराज सरकार आंखे बंद किए बैठी है यही कारण है कि इन मिलावटखोरों के हौसले बुलंद है। 

इसे भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर मसले पर मैं अपनी पार्टी की लाइन पर ही चला हूं: कमलनाथ

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि मीडिया डोमिन से मिली जानकारी के अनुसार हर घर में उपयोग होने वाले दूध में मिलावट को लेकर एक बार फिर मिलावट माफिया सक्रिय हो गया है। जिसमें प्रदेश के सीमावर्ती मुरैना और राजगढ़ जैसे जिलों में उत्पादन से अधिक दूध की पूर्ति की जा रही है। जिस पर प्रदेश सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चालाकर जिस मिलावटखोरी को रोका था और प्रशासनिक अधिकारीयों ने इस पर अंकुश लगाया था वह अब ठंडे बस्ते में है। जीतू पटवारी ने कहा कि आखिर प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ क्यों कर रही है यह समझ से परे है। 

प्रमुख खबरें

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक