लोकसभा अध्यक्ष की कोटा को एक और सौगात, मेडिकल कॉलेज में स्थापित होगी एडवांस्ड कैंसर जांच लैब

By प्रेस विज्ञप्ति | May 30, 2022

जयपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कोटा को एक और सौगात दी। आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र कोटा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और एडवांस्ट कैंसर जांच लैब की स्थापना की बात कही। दरअसल, एडवांस्ट कैंसर जांच लैब स्थापित होने से कोटा समेत सम्पूर्ण हाड़ौती में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। 

कोटा मेडिकल कॉलेज को सुविधाओं को लेस करने की तैयारी है। ऐसे में कैंसर रोगियों के लिए रैफरल नेटवर्किंग सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। जिसके लिए लैब में 50 लाख रुपए के अत्याधुनिक उपकरण व संसाधन लगा जाएंगे और साइंटिस्ट (सी), रिसर्च अस्सिटेंट सहित 6 कर्मचारी तैनात होंगे।

प्रमुख खबरें

UP में भारी बारिश के बीच विद्युत आपूर्ति पर UPPCL की सख्त निगरानी, फॉल्ट तुरंत ठीक करने के आदेश

MP में इस वर्ष 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती होगी, CM Mohan Yadav का इंदौर में ऐलान

कानून लागू करने में ज्ञान और समझ दोनों जरूरी, Gwalior में बोले Justice Prashant Kumar Mishra

सटीक Cancer Care को सस्ता बनाने के लिए 5 साल की नीति जरूरी: डॉ. सिरोही