आडवाणी का जीवन त्याग, तप और समर्पण से परिपूर्ण: Amit Shah

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जीवनपर्यंत देशहित के कार्यों और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाह ने यह भी कहा कि आडवाणी का जीवन त्याग, दृढ़ता और समर्पण से भरा है और करोड़ों लोगों को शक्ति और प्रेरणा देने का अक्षय स्रोत है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल का पद महत्वपूर्ण, उन्हें संविधान के तहत काम करना चाहिए : Justice B V Nagarathna

राष्ट्रपति मुर्मू ने आडवाणी को यहां उनके आवास पर जा कर उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और आडवाणी के परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सरकार ने इस साल पांच लोगों को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। इनमें से आडवाणी के अलावा पूर्व प्रधामंत्रियों पी वी नरसिंह राव तथा चौधरी चरणसिंह, कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन और बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। राव, सिंह, स्वामीनाथन और ठाकुर के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

मनोज जरांगे को 500 करोड़ रुपये देने के दावे पर बोले Shrikant Shinde, जांच से सब स्पष्ट होगा

Subhash Ghai के 50 साल पूरे होने पर रिलीज हुआ Manya का पोस्टर, वकील बने Shreyas Talpade

ठाणे में Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी जेल भेजे गए

Manipur के कांगपोकपी में SoO शिविर पर सुरक्षाबलों का कब्जा, 17 लोग हिरासत में लिए गए