आगरा में रात्रि कर्फ्यू का फायदा उठाकर बदमाशों ने स्थानीय भाजपा नेता के भाई की हत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2021

आगरा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण शहर में लागू रात्रि कर्फ्यू के दौरान सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा की स्थानीय नेता अलका अग्रवाल के भाई किशन अग्रवाल की हत्या कर दी। पुलिस को आशंका है कि हत्या लूट-पाट के इरादे से की गई है।

इसे भी पढ़ें: पलायन कर रहे श्रमिकों के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था करे सरकार : मायावती

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर दल मौके पर पहुंचा जहां अग्रवाल का शव उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस इस संबंध में अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच रही है। मौके पर पहुंचे आईजी नवीन अरोड़ा का कहना है कि घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे