महिलाएं ध्यान दें! टाइट Bra पहनने की गलती खराब कर रही है Digestion, जानें Health Experts की राय

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 14, 2026

ज्यादातर महिलाएं कंफर्टेबल ब्रा का पहनती है और इससे उनका शरीर भी स्वस्थ रहता है। लेकिन गलती से आप ने गलत साइज की ब्रा खरीद ली और उसको पहनती है, तो वह आपके लिए सिरदर्द बन जाएगा। टाइट ब्रा पहनने से हमारे शरीर पर काफी असर देखने को मिलता है। अक्सर होता है कि अपच, गैस या ब्लोटिंग जैसी समस्या अचानक से परेशान कर देती हैं। जिसके बाद लगता है कि हमारा खानपान बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

ब्रा की वजह से हो सकती हैं डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें

- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि यदि आपकी ब्रा का साइज सही नहीं है या फिर आप गलत फिटिंग की ब्रा पहन रही हैं, तो इसका न केवल आपके ब्रेस्ट की शेप, कंफर्ट और पॉश्चर पर हो सकता है। इस कारण से आपके पाचन पर बुरा असर पड़ता है।

- यदि आपको डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं, अपच, गैस और एसिडिटी की समस्या बनीं रहती हैं, तो इसके पीछे की वजह ब्रा भी हो सकती हैं। यदि आप गलत साइज या फिटिंग की ब्रा पहनने से कंधे, सीने और पेट के ऊपरी हिस्से पर दबाव पड़ता है और इसके चलते खाना पचाने में मुश्किल आ सकती है।

- आपको बता दें कि, ब्रा का बैंड (Band), पट और डूओडेनम से होकर गुजरता है। लेकिन हम जो भी खाते हैं, वो डूओडेनम तोड़ने का काम करता है। इसलिए बैंड की वजह से इस जगह पर प्रेशर पड़ता है, तो उससे डाइजेशन से संबंधित दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

- अब यह भी नहीं कि आप एकदम ढीली ब्रा पहनने लगें। क्योंकि ऐसा करने ब्रेस्ट को सही सपोर्ट नहीं मिलेगा। इसलिए आप अपने ब्रेस्ट और कप साइज के मुताबिक सही ब्रा का चयन करें।

- अगर आप अधिक टाइट ब्रा पहनेंगे तो ब्रेस्ट टिश्यूज को नुकसान पहुंचेगा। सीने में दर्द और जलन भी हो सकती है। अगर आपको ब्रेस्ट पर ज्यादा दबाव पड़ेगा, तो उसकी वजह से हमारी भोजन नलिका पर भी प्रेशर पड़ता है और पाचन खराब रहने लगता है।

प्रमुख खबरें

Banking Sector में धमाका: PNB दिसंबर तक लाएगा Wealth Management Services, बढ़ाएगा Non-Interest Income

उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

PV Sindhu के बाद अब Tanvi और Ashmita को तराश रहे Park Tae-sang, भारतीय कोच की ये बड़ी सफलता

Hair Fall और White Hair से छुटकारा दिलाएगा घर पर बना Amla-Methi Oil, जानें इसकी विधि और Health Benefits