यूक्रेन में फंसे भारतीयों को परामर्श, जल्द पोलैंड में दाखिल होने बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। पोलैंड की राजधानी वॉरसा में स्थित भारतीय दूतावास ने लवीव,तर्नोपिल और पश्चिमी यूक्रेन के अन्य हिस्सों में फंसे भारतीयों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द पोलैंड की सीमा में दाखिल होने के लिए बुडोमिर्ज सीमा चौकी पर पहुंचें। दूतावास द्वारा जारी परामर्श में भारतीयों को शेहनी-मेड्यका सीमा से बचने की सलाह दी गई है जहां पर भारी भीड़ है और लोगों को सीमा पार करने के लिए लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। भारत ने अपने नागरिकों को, रूस के सैन्य अभियान से बुरी तरह प्रभावित यूक्रेन से निकालने के लिए निकासी मिशन शुरू किया है और जमीन के रास्ते सीमा पार कर पड़ोसी देशों हंगरी, रोमानिया, पोलैंड और स्लोवाकिया पहुंचने के बाद उन्हें विमान के जरिये स्वदेश लाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजपूतों का मुगलों ने जिस तरह नरसंहार किया था वैसा ही रूस कर रहा: भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा

दूतावास की ओर से कहा गया कि विद्यार्थी के पास रुपये नहीं होने की स्थिति में वह (दूतावास)होटल के बिल का भुगतान करेगा। उल्लेखनीय है कि विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार की रात को बताया कि भारतीयों को लाने के लिए अगले तीन दिन में 26 उड़ानों को संचालित करने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !