एयरो इंडिया रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत के लगातार मजबूत होने का साक्ष्य है: राष्ट्रपति कोविंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2021

बेंगलुरु। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि एयरो इंडिया 2021 वैश्विक स्तर पर रक्षा एवं एयरोस्पेस क्षेत्र में भारत के लगातार मजबूत होने का जीता जागता सबूत है। राष्ट्रपति ने तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने के साथ-साथ हमारे देश को दुनिया के लिए निर्माता के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। कोविंद ने कहा कि इस आयोजन ने यह प्रदर्शित किया है कि देश की क्षमताओं को लेकर वैश्विक भरोसा धीरे-धीरे बढ़ रहा हैं। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद चार से सात फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की करेंगे यात्रा 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रसन्न हूं कि कोविड-19 महामारी के चलते पैदा हुई चुनौतियों के बावजूद एयरो इंडिया 2021 सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कोविड-19 बचाव संबंधी नियमों का पालन करते हुए इसके उत्साह में कोई कमी नहीं रही।’’ येलहांका वायु सेना अड्डे पर आयोजित एयरो इंडिया 2021 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय वायुसेना के पायलटों के योगदान की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि एयरो इंडिया 2021 ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। मुझे बताया गया कि इस आयोजन में 43 देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ ही 530 कंपनियों ने भाग लिया है।

प्रमुख खबरें

Punjab में कई स्थानों पर Armyऔर Air Force ने संयुक्त अभ्यास किया

West Bengal Governor के खिलाफ आरोप की जांच में कोई प्रगति नहीं : पुलिस

ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर ऑटो रिक्शा चालकों का चालान काटा जाएगा : Gurugram Traffic Police

फर्जी ऑनलाइन समीक्षा पर लगाम लगाने को उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बुलाई बैठक