राष्ट्रपति कोविंद चार से सात फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की करेंगे यात्रा

President Kovind

विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति छह फरवरी को कर्नाटक के मदीकेरी और कोडागु जिले का दौरा करेंगे। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति सात फरवरी को बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार से सात फरवरी तक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति बृहस्पतिवार शाम बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वह पांच फरवरी को बेंगलुरु के येलाहंका स्थित एयर फोर्स स्टेशन में एरो इंडिया-21 के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: प्रतिष्ठा का सवाल बनाए बिना नए कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र: गुलाम नबी आजाद

विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति छह फरवरी को कर्नाटक के मदीकेरी और कोडागु जिले का दौरा करेंगे। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति सात फरवरी को बेंगलुरु में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 23 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उसी दिन, वह नयी दिल्ली लौटने से पहले आंध्र प्रदेश की भी यात्रा करेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़