बेंगलुरु में आज से शुरू हुआ Aero India 2025, आम लोग भी 13-14 को ही उठा पाएंगे लुफ्त

By Prabhasakshi News Desk | Feb 10, 2025

एशिया का सबसे बड़े एयर-शो यानी एयरो इंडिया 2025 की आज से बेंगलुरु में शुरुआत हो रही है। जिसका उद्घाटन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। अमेरिका और रूस जैसे दो बड़े देशों के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट पहली बार एयर-शो में दिखेंगे। रूस का सुखोई-57 (Su-57)  फाइटर एयरक्राफ्ट भी एयर-शो में शामिल किया गया है। रूस के सुखोई-57 के साथ ही अमेरिका का F-35 को भी एयरो इंडिया में जगह दी गई है। यह शो 10-14 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन एयरो इंडिया में भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट 13 अलग अलग फॉर्मेशन में उड़ान भरेंग।

जानिए कब-कहां और कैसे लाइव देखें यह शो ?

भारतीयों के लिए एयरो इंडिया 2025 की टिकट 2500 हजार रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ ही बिजनेस पास के लिए पांच हजार रुपये चुकाने होंगे। इसी तर्ज पर विदेशी लोग 50 अमेरिकी डॉलर का भुगतान कर बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2025 का लुफ्त उठा सकते हैं। एयर-शो का आयोजन इन 5 दिनों के दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। टिकट की बुकिंग एयरो इंडिया की वेबसाइट ataeroindia.gov.in. के माध्‍यम से की जा सकती है। 10 से 12 फरवरी यानी पहले तीन दिन बिजनेस विजिटर के लिए एयर-शोर उपलब्‍ध रहेगा। इसके बाद 13 और 14 फरवरी को इसे आम लोगों के लिए एयरो इंडिया 2025 खोल दिया जाएगा। एयर-शो की लोकेशन बेंगलुरू शहर से लगभग 25 किमी दूर केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित है।

प्रमुख खबरें

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?