1979 के बाद दूसरी बार भारत करेगा 2022 AFC महिला एशिया कप की मेजबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सदस्य घरेलू दर्शकों के सामने एएफसी महिला एशिया कप 2022 फाइनल्स की संभावनाओं से खुश हैं और उन्हें लगता है कि यह टूर्नामेंट इस देश में खेल के विकास के लिये शानदार हो सकता है। भारत 1979 के बाद पहली बार भारत एएफसी महिला एशियाई कप 2022 फाइनल की मेजबानी करेगा। मुख्य कोच मेमोल रॉकी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की वेबसाइट पर कहा, ‘‘मैं बहुत उत्साहित हूं कि ऐसा बड़ा टूर्नामेंट भारत में आयोजित होगा और मैं एआईएफएफ को एशिया कप हमारे देश में लाने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमारे पास इसकी तैयारी के लिए डेढ़ साल का समय है और मुझे यकीन है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ’’

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप