अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा किया, शांति की बात की, संबंधों का नवीनीकरण किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2019

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरूवार को आपसी साथ रिश्ते सामान्य बनाने और युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया को तेज करने को लेकर बातचीत की। गनी ने यहां पहुंचने के बाद खान से सीधी बातचीत की। वह यहां दो दिवसीय दौरे पर आये हुये हैं। उनकी यात्रा का मकसद दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाना और अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया में तेजी लाना है। 

इसे भी पढ़ें: आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को खतरे के तौर पर देखता है अमेरिका

दोनों नेताओं ने बाद में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में अपने पक्ष का नेतृत्व किया, जिसमें राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक, सुरक्षा, शांति और सुलह, शिक्षा और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान सहित व्यापक क्षेत्रों को शामिल किया गया। अफगानिस्तान में कई आतंकवादी हमलों के बाद इस्लामाबाद और काबुल के बीच संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं। इन हमलों में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह की संलिप्तता पाई गई थी। पाकिस्तान ने भी अफगानिस्तान पर अपने देश में उपद्रव का भी आरोप लगाया है। इससे पहले पाकिस्तान के वाणिज्य सलाहकार अब्दुल रज्जाक दाउद और अन्य अधिकारियों ने गनी की अगवानी की। गनी का पाकिस्तान का यह तीसरा दौरा है। गनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आरिफ अल्वी से भी मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह