अफगान तालिबान ने अगले हफ्ते पाकिस्तान में अमेरिका से वार्ता की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2019

इस्लामाबाद। अफगान तालिबान ने कहा है कि उसके प्रतिनिधि सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान सहित अमेरिका और पाकिस्तान के शीर्ष अधिकारियों के साथ बात करेंगे। अफगानिस्तान में 17 साल से चल रहे खून-खराबे को खत्म करने के लिए मौजूदा शांति वार्ता के तहत यह बातचीत होगी। तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने बुधवार को एक बयान में कहा, "पाकिस्तान सरकार के औपचारिक निमंत्रण पर 18 फरवरी को इस्लामी अमीरात और अमेरिका के वार्ताकारों के बीच इस्लामाबाद में एक और बैठक होनी है।"

अचानक से तालिबान का बयान ऐसे वक्त आया है जब इस महीने के अंत में कतर में दोनों पक्षों के बीच अगले दौर की वार्ता होने वाली है। मुजाहिद ने कहा कि कतर में होने वाली नियमित वार्ता 25 फरवरी को तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी।  तालिबान की ओर से की गयी घोषणा पर अमेरिका और पाकिस्तान की तरफ से पुष्टि नहीं की गयी है।

इसे भी पढ़ें- पुलवामा हमले पर बोले PM मोदी, सुरक्षा बलों को दी गई है पूर्ण स्वतंत्रता

बयान में कहा गया है कि तालिबान का प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान से भी मुलाकात करेगा। मुजाहिद ने कहा, ‘‘इमरान खान से मुलाकात के दौरान तालिबान पाकिस्तान-अफगानिस्तान रिश्तों और अफगान शरणार्थियों तथा कारोबारियों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेगा।" 

प्रमुख खबरें

UNGA में वॉकआउट का ड्रामा! Benjamin Netanyahu का भाषण शुरू होते ही खाली हुआ हॉल, इजराइली PM बोले- निकलो यहाँ से नैतिक कायरों!

Kerala में CPI(M) को निशाना बना रहा Modi-ED-VD गठजोड़, MV Govindan का आरोप

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें