अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में बम विस्फोट, मुख्य मौलवी समेत 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2022

इस्लामाबाद। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मस्जिद में बुधवार को शाम की नमाज़ के दौरान हुए बम विस्फोट में मुख्य मौलवी समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस और एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस ताजा हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, शहर के खेर खन्ना मोहल्ले के रहने वाले एक आत्मघाती हमलावर ने सिद्दीकिया मस्जिद को निशाना बनाकर वहां धमाका किया। नाम न बताने की शर्त पर एक चश्मदीद ने बताया कि मारे गए मौलवी मुल्ला अमीर मोहम्मद काबुली थे।

इसे भी पढ़ें: Liger का प्रचार करने इंदौर पहुंची Ananya Panday, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर की बातचीत

काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबान द्वारा नियुक्त प्रवक्ता खालिद ज़ादरान ने उत्तरी काबुल में एक मस्जिद के अंदर विस्फोट की पुष्टि की, लेकिन हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं दी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने भी विस्फोट की निंदा की और कसम खाई कि इस तरह के अपराधों के अपराधियों को जल्द ही कठघरे में लाया जाएगा और उन्हें दंडित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया