Afghanistan: लगभग 80 स्कूली छात्राओं को जहर दिया गया, अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2023

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान में दो अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिक विद्यालयों की 80 लड़कियों को जहर दे दिया गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक स्थानीय शिक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जा रहा है कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने और अफगान महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों तथा स्वतंत्रता पर नियंत्रण करने के बाद से इस तरह का यह पहला मामला है।

इसे भी पढ़ें: Haiti में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता

देश में लड़कियों के छठी कक्षा से आगे पढ़ाई करने पर प्रतिबंध है। शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जानकारी नहीं देते हुए कहा कि जहर देने वाले व्यक्ति की निजी रंजिश थी। ये घटनाएं सर-ए-पुल प्रांत में शनिवार और रविवार को हुईं।

प्रमुख खबरें

जापान को पछाड़ भारत बना चौथी आर्थिक शक्ति, Rahul के dead economy वाले बयान पर BJP का पलटवार

Ram Lalla Pran Pratishtha की दूसरी वर्षगांठ: PM Modi बोले - यह हमारी आस्था का दिव्य उत्सव

Sabudana For Glowing Skin: नए साल पर पाएं बेदाग निखरी त्वचा, साबूदाना फेस पैक से घर बैठे पाएं चांद सा चेहरा

New Year पर सीमा पार से घुसपैठ की हर कोशिश होगी नाकाम, Jammu Border पर मुस्तैद BSF