Haiti में बाढ़ से 15 लोगों की मौत, आठ लापता

Haiti
प्रतिरूप फोटो
twitter

हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मकानों में पानी भरने से करीब 13,400 लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। सड़के पानी में पूरी तरह डूब चुकी हैं।

पोर्ट ऑ प्रिंस। हैती में भारी बारिश के कारण भयानक बाढ़ और भूस्खलन संबंधी घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग लापता हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मकानों में पानी भरने से करीब 13,400 लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। सड़के पानी में पूरी तरह डूब चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: UK में भारतीय मूल के व्यक्ति को धोखाधड़ी के जुर्म में तीन साल की कैद

अधिकारियों ने बताया कि 7,400 से अधिक परिवारों के प्रभावित होने की सूचना है। बारिश से हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह बाढ़ से प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्थानीय तथा अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़