अमेरिका की वापसी से अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों की बढ़ी चिंता

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 17, 2021

19वीं शताब्दी में ब्रिटिश और रूसी साम्राज्यों के बीच अफगानिस्तान और पड़ोसी मध्य और दक्षिण एशिया क्षेत्रों में सत्ता, प्रभाव और प्रतिस्पर्धा का वर्णन करने के लिए द ग्रेट गेम सेंटेंश का इश्तेमाल किया जाता था। दो सदियों बाद एक अमेरिकी महाशक्ति को इसी तरह की वास्तविकता की याद दिला दी गई है।

इसे भी पढ़ें: संकट के समय विदेशों से भारतीयों को निकालने में भारत का रहा है शानदार रिकॉर्ड, अफगानी जमीं पर भी ऑपरेशन जारी

300,000 मजबूत अमेरिकी-प्रशिक्षित और सुसज्जित सेना अफगान में घंटों में ढह गई, यह मध्य पूर्व में अमेरिकी शक्ति की सीमाओं की याद दिलाती है। अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन विनाशकारी रूप से सेना की वापसी पर तीखी आलोचना सहन कर सकते हैं, लेकिन काबुल के पतन और अमेरिका की वापसी की जल्दबाजी के बाद, सवाल यह है कि यहां अमेरिका द्वारा 1 ट्रिलियन डॉलर खर्च करने के बाद आगे भविष्य क्या है?

रूस की बढ़ी चिंता

बीजिंग और मॉस्को अफगानिस्तान के भविष्य में रुचि रखते हैं। चीन के लिए यह केवल एक सीमा साझा करना नहीं है, जबकि रूस के लिए चिंता यह है कि अफगान चरमपंथी सोच और अपनी मुस्लिम आबादी के कारण मुश्किलें खड़ी कर सकता है। हाल ही में चीन ने तालिबान नेताओं के साथ वार्ता की, विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले महीने तालिबान के राजनीतिक प्रमुख मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के साथ एक बैठक की थी। दूसरा पाकिस्तान है, जिसने वर्षों से तालिबान को परोक्ष और अपरोक्ष रूप से समर्थन दिया है।  

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम