Dhurandhar 2 की शूटिंग पर मंडराए संकट के बादल! BMC ने नियमों के उल्लंघन पर स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की

By रेनू तिवारी | Feb 17, 2026

निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) एक के बाद एक नई कानूनी मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने फिल्म के सेट पर नियमों के कई गंभीर उल्लंघनों के बाद संबंधित स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है।

इन घटनाओं के बाद, BMC के A वार्ड के अधिकारियों ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर को लिखकर संबंधित स्टूडियो को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की है। अभी तक, इस रिक्वेस्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: Shatrughan Sinha पहुँचे Bombay High Court! अपनी आवाज, नाम और 'पर्सनैलिटी राइट्स' के दुरुपयोग पर लगाई रोक की मांग

फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने भी आदित्य धर की धुरंधर 2 के सेट पर ड्रोन के इस्तेमाल को लेकर शिकायत दर्ज की थी। इन घटनाओं के बाद अब फिल्म का प्रोडक्शन, जिसे JioStudios संभाल रहा है, और उस पर कड़ी नज़र रखी जा रही है, जबकि अधिकारी इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतज़ार कर रहे हैं।

ड्रोन के इस्तेमाल पर पुलिस केस

यह फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ा पहला विवाद नहीं है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने आदित्य धर के सेट पर बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल करने के मामले में शिकायत दर्ज की थी। मुंबई में सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाने के लिए कड़े नियम हैं, जिनका उल्लंघन करने पर मेकर्स को पहले भी जांच का सामना करना पड़ा है। 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 12 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 12 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

BRICS Summit में PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच बातचीत से पहले चीन का अच्छे पड़ोसी वाला संदेश

Explained Story | दोस्त, दुश्मन और ट्रंप फैक्टर... भारत के लिए BRICS में संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती | BRICS Summit 2026

Bihar Floods Update | भागलपुर में तटबंध टूटने से बढ़ी मुश्किलें, बिहार के 15 जिलों में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1194 सामुदायिक रसोई शुरू