कभी हिंदी फिल्मों का शूटिंग डेस्टिनेशन था अफगानिस्तान, ये फिल्में हुई थी शूट

By टीम प्रभासाक्षी | Aug 18, 2021

अफगानिस्तान में इन दिनों हालात बेहद खराब है, राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा है। तालिबानियों के आगे बेबस होकर राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गए, इसके बाद से लोगों में काफी अविश्वास है और कोई वहां रूकना नहीं चाहता। अफगान पहले ऐसा नहीं था, कभी वहां हर तरफ रौनक थी, वहां फिल्में शूट होती थीं। भारतीय फिल्म बाजार को भी इससे काफी झटका लगा है, हिंदी फिल्में वहां काफी पसंद की जाती थी, जब वहां भारतीय सितारे शूट करने जाते तो उन्हें देखने के लिए भीड़ लग जाया करती थी। अफगानिस्तान में शूट हुईं ये फिल्में हैं... 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान से करीब 100 कर्मियों को कजाखस्तान भेजा 

टोरबाजसाल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म टोरबाज की भी शूटिंग अफ़ग़ानिस्तान में ही हुई थी। संजय दत्त मुख्य कलाकार थे, गिरीश मलिक के निर्देशन में बनी ये फिल्म तबाही के बाद अफगानिस्तान में बचे बच्चों की जिन्दगी पर बनाई गई थी।जानशीनइस फिल्म से अभिनेता फिरोज खान के बेटे ने डेब्यू किया था, जिसकी शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी। उनके साथ सेलिना जेटली भी फिल्म में नजर आई थी। सुपर्ण वर्मा की इस फिल्म का कुछ हिस्सा थाइलैंड में शूट हुआ था।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश