संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान से करीब 100 कर्मियों को कजाखस्तान भेजा

UN

संयुक्त राष्ट्र ने काबुल में ‘‘सुरक्षा और अन्य प्रतिबंधों’’ के मद्देनजर अफगानिस्तान से अपने करीब 100 कर्मियों को कजाखस्तान भेजा है और वे परिस्थितियां ठीक होने पर देश लौटेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने काबुल में ‘‘सुरक्षा और अन्य प्रतिबंधों’’ के मद्देनजर अफगानिस्तान से अपने करीब 100 कर्मियों को कजाखस्तान भेजा है और वे परिस्थितियां ठीक होने पर देश लौटेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। तालिबान ने रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया। सत्ता पर उनके अचानक कब्जा जमाने से काबुल हवाईअड्डे पर अफरातफरी मच गयी, जहां अमेरिका और सहयोगी देशों के नागरिक देश से बाहर निकलने की कोशिश में हैं।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में गोरखधंधा शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, खट्टर सरकार ने लगाई रोक

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि करीब 100 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों का समूह काबुल से अल्माती गया जहां वे दूरस्थ रहते हुए ही अपना काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्व निकाय ने अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन का अस्थायी कार्यालय बनाने के लिए कजाखस्तान सरकार का शुक्रिया अदा किया। दुजारिक ने कहा, ‘‘चूंकि महासचिव ने सुरक्षा परिषद को 16 अगस्त को कहा कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की मौजूदगी सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगी।’’

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी ने चेताया, अफगानिस्तान संघर्ष में भुखमरी फैल सकती है

उन्होंने कहा, ‘‘काबुल तथा देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा और अन्य बाधाओं को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र के कुछ कर्मियों को देश से बाहर भेजने का फैसला किया गया है। परिस्थितियां ठीक होने पर कर्मी अफगानिस्तान लौट आएंगे।’’ दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जरूरत के वक्त में अफगान लोगों का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। कई मानवीय सहायता कर्मी अफगानिस्तान में ही हैं और जरूरत के वक्त में लाखों लोगों को महत्वपूर्ण सहायता दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़