ड्रग्स मामला में करण जौहर ने क्षितिज प्रसाद से झाड़ा पल्ला, कहा- वो धर्मा प्रोडक्शंस के कर्मचारी नहीं है

By रेनू तिवारी | Sep 26, 2020

फिल्म निर्माता और धर्मा प्रोडक्शंस के मालिक करण जौहर ने शुक्रवार को क्षितिज प्रसाद से खुद को दूर कर लिया, जिन्हें कथित ड्रग नेक्सस से जुड़े अभिनेताओं और फिल्म उद्योग के अन्य सदस्यों के संबंध में नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हिरासत में लिया गया है। क्षितिज प्रसाद के नजरबंदी के तुरंत बाद जारी एक बयान में, करण जौहर ने कहा कि उन्हें नवंबर 2019 में केवल कुछ वक्त के लिए धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा ही काम पर लगाया गया था और वह उनके प्रोडक्शन हाउस के कर्मचारी नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा, न तो मैं, न ही धर्मा प्रोडक्शन को इस बात के लिए जिम्मेदार बनाया जा सकता है कि लोग अपने निजी जीवन में क्या करते हैं। ये आरोप धर्मा प्रोडक्शंस से संबंधित नहीं हैं। जौहर के बयान में उल्लेख किए गए दूसरे व्यक्ति, अनुभव चोपड़ा को भी शुक्रवार को NCB द्वारा खोजा गया था। अनुभव चोपड़ा, करण जौहर के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन के साथ दो महीने के लिए दूसरे सहायक निर्देशक के रूप में नवंबर 2011 और जनवरी 2012 के बीच और जनवरी 2013 में एक लघु फिल्म के लिए सहायक निर्देशक के रूप में सहयोगी थे।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत को कब मिलेगा न्याय? मौत पर जो सवाल 14 जून को थे वही सवाल आज भी बरकरार

अपने बयान में, करण जौहर ने दोहराया कि वह किसी भी प्रकार की ड्रग्स का सेवन नहीं करते हैं और उन्होंने मीडिया चैनलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी है जो उनके खिलाफ झूठे आरोप लगा रहे है।

इनपुट्स के मुताबिक, एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर से पूछताछ के दौरान प्रसाद का नाम सामने आया। एनसीबी ने गुरुवार को क्षितिज प्रसाद को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया था। उसे शुक्रवार को पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया था।

क्षितिज प्रसाद कौन हैं?

इलाहाबाद में एक आर्मी ऑफिसर के घर में जन्मे क्षितिज प्रसाद कम से कम आठ साल से फिल्म और टीवी प्रोडक्शन में काम कर रहे हैं। IMDB प्लेटफ़ॉर्म पर अपने बायो के अनुसार, क्षितिज प्रसाद ने बालाजी मोशन पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शन और नेटफ्लिक्स के साथ काम किया है।

उन्होंने ड्रीम गर्ल, लैला मजनू और हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म डॉली किट्टी और द ट्विंकलिंग स्टार्स जैसी मल्टी-स्टारर फिल्मों में कार्यकारी निर्माता के रूप में काम किया है।

प्रमुख खबरें

French Open 2026: World No. 1 Aryna Sabalenka का तूफानी आगाज, पहले दौर में प्रतिद्वंद्वी को रौंदा।

IPL 2026 विवादों के बाद दबाव में Arshdeep Singh? Instagram से 200 से ज्यादा पोस्ट हटाए

Lionel Messi की Hamstring Injury पर बड़ा Update, World Cup से पहले 10 दिन का मिला Rest

Manchester United में छिड़ी कप्तानों की जंग, Roy Keane और Bruno Fernandes सरेआम भिड़े