क्या योगी के अलावा कोई और होगा सीएम का नया चेहरा? स्वामी प्रसाद मोर्य ने दिए बड़े संकेत

By निधि अविनाश | Jun 21, 2021

अगले साल यानि कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने वाले है और इसको लेकर अब राज्य में सियासी हवा भी तेज होती जा रही है। आपको बता दें कि यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी सभी पार्टियों के बीच अब यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि इस चुनाव में भाजपा की मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर कौन खड़ा होगा? बता दें कि बीजेपी दफ्तर में संगठन की मीटिंग में भाग लेने आए सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मोर्य ने एक बड़ा संकेत देते हुआ मीडिया को बताया है कि इस बार योगी आदित्यनाथ  सीएम का चेहरा बनकर नहीं उतरेंगे और भाजपा अगले सीएम के रूप में किसी अन्य नेता को चुना जा सकता हैं। 

चुनाव जीतने पर है फोकस!

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मोर्य ने अपने एक बयान में बताया कि, इस समय केवल चुनाव जीतने पर फोकस रहेगा। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, यूपी के आगामी चुनाव सीएम योगी के नेतृत्व में ही होंगे। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, योगी से ज्यादा परिश्रम और ईमानदार मुख्यमंत्री आखिर और कौन? बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनिति तैयार की जा रही है और  इस बार के चुनाव में ज्यादा सीटें जीतकर वापसी करने का दावा भी किया जा रहा है। 

गौरतलब है कि, अगले साल महत्वपूर्ण राज्य विधानसभा चुनावों से पहले 11 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बता दें कि सीएम योगी दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर थे और उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद

World Cup 2027 में South Africa के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे कमाल, Imran Tahir ने जताया भरोसा