13 दिन की देरी के बाद मानसून देगा आज दिल्ली में दस्तक! हल्की बारिश होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की आहट के बीच शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 65 प्रतिशत दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून शनिवार को दिल्ली में पहुंच सकता है और इसके साथ ही पिछले 15 सालों में राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की यह सबसे अधिक देरी है।

इसे भी पढ़ें: मोदी मंत्रिमंडल में शामिल 42% मंत्रियों के खिलाफ अपराधिक मामले, 90 फीसदी हैं करोड़पति: एडीआर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 था। शून्य और 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Meerut Police ने हनुमान मंदिर से दानपेटिका चुराने वाले आरोपी को दबोचा, 2890 रुपये बरामद

Gurugram Waterlogging | गुरुग्राम में जलभराव पर सियासत गर्म! सांसद राव इंद्रजीत ने कांग्रेस के पुराने विकास पर फोड़ा फोड़ा, विपक्ष ने पूछा- ₹1,400 करोड़ कहाँ गए?

Texas Wildfire का कहर: 200 वर्ग किमी इलाका जला, कई ढांचे खाक और स्कूल बंद

Womens Hockey World Cup: 5वें स्थान के लिए Germany से भिड़ेगी भारतीय टीम