PoK में हुए हवाई हमलों के बाद गुजरात में हवाई अलर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2019

अहमदाबाद। पाकिस्तान से सक्रिय आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हुये हवाई हमलों के बाद गुजरात पुलिस ने राज्य में मंगलवार को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी कर दिया। गुजरात पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने यहां प्रस्तावित संवाददाता सम्मेलन को रद्द कर दिया और इसमें भाग लेने पहुंचे सभी अधिकारियों को अपने अपने मुख्यालयों में वापस जाने का निर्देश दिया। 

जिला मुख्यालयों को डीजीपी कार्यालय से भेजे गए एक संदेश में कह गया है, भारतीय वायु सेना की सीमापार आतंकियों पर हुई कार्रवाई को देखते हुये सभी प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: एयर डिफेंस सिस्‍टम अलर्ट पर, पाकिस्तान की किसी भी कार्रवाई का तुरंत जवाब देने के निर्देश

गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार को तड़के नियंत्रण रेखा के दूसरी ओर पाकिस्तानी हिस्से में कई आतंकी शिविरों पर बमबारी की। यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी गुट जैश ए मोहम्मद द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के बाद की गई है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी