आखिर लालू यादव ने छोटी बहू रशेल को मुंह दिखाई में क्या दिया? नए साल पर कर दिया खुलासा

By अंकित सिंह | Jan 01, 2022

हाल में ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने दिल्ली की रहने वाली रशेल से शादी कर ली थी। इस शादी में लालू यादव, राबड़ी देवी सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने अपनी छोटी बहू रशेल को नया नाम राजश्री यादव दिया है। हालांकि हाल में ही लालू से पूछा गया कि आपने अपनी छोटी बहू को मुंह दिखाई में क्या दिया?  इसके जवाब में लालू यादव ने कहा कि मैंने तो अपनी बहू को अपना होनहार लड़का दे दिया है। इसके साथ ही लालू ने यह भी कहा कि वाह तेजस्वी की शादी को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के फैसले पर भड़के उनके मामा साधु यादव, कहा- वोट चाहिए यादव का और शादी करेंगे क्रिश्चिन से

तेजस्वी ने इस बात का खुलासा किया था। शादी के बाद पटना पहुंचने पर राजद कार्यकर्ताओं खुशी का इजहार करने के लिए नेताओं और पार्टी कैडर ने ढोल की थाप पर नृत्य किया था। तेजस्वी की मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी द्वारा उनके 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पारंपरिक धूमधाम से जोड़े का स्वागत किया गया था। बत्तीस वर्षीय नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दी गई बधाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। यादव ने कहा, यह अच्छी बात है कि राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर हम पारिवारिक अवसरों पर विनम्र रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच