तेजस्वी के फैसले पर भड़के उनके मामा साधु यादव, कहा- वोट चाहिए यादव का और शादी करेंगे क्रिश्चिन से

Tejashwi
अंकित सिंह । Dec 11 2021 3:33PM

शादी चुपचाप हुआ है, ढोल नगाड़े नहीं बजे हैं, ना कार्ड छपा है। वर्तमान में तेजस्वी केवल एक व्यक्ति नहीं है, लीडर आफ अपोजिशन है। वह ऐसे में वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इस तरीके से उनका करना ठीक नहीं है।

बिहार की राजनीति में इन दिनों तेजस्वी यादव की शादी की खूब चर्चा है। तेजस्वी यादव की शादी दिल्ली में एक सादे समारोह में हुई। बताया जा रहा है कि तेजस्वी ने अपने बचपन के दोस्त से शादी की है। जिस लड़की से तेजस्वी ने शादी की है उसका धर्म क्रिश्चिन बताया जा रहा है। ऐसे में अब उनके मामा साधु यादव ही तेजस्वी पर सवाल उठाने लगे हैं। तेजस्वी के फैसले पर साधु यादव ने उन्हें भकचोंहर करार दिया। तेजस्वी की शादी को लेकर जब साधु यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह दूसरे धर्म की लड़की है। शादी चुपचाप हुआ है, ढोल नगाड़े नहीं बजे हैं, ना कार्ड छपा है। वर्तमान में तेजस्वी केवल एक व्यक्ति नहीं है, लीडर आफ अपोजिशन है। वह ऐसे में वह एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और इस तरीके से उनका करना ठीक नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: फिर उठी जाति आधारित जनगणना की मांग, लालू बोले- लागू कराने के लिए करेंगे आंदोलन

उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से लगातार उस लड़की के साथ रह रहे थे। अब बिहार की जनता उनसे सवाल पूछेगी। उन्होंने कहा कि लालू यादव का अब समय समाप्त हो रहा है। उन्होंने बिहार में कलंक लगा दिया। वह तो ना राजा है रंक है वह तो अब कलंक है। साधु ने कहा कि तेजस्वी को लालू यादव ने ऐसा संस्कार दिया कि वह अपने कुल खानदान को मिटा रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आप बदनाम दूसरों को करेंगे और खुद नाजायज काम कर रहे हैं। उन्होंने लालू पर हमला करते हुए कहा कि दूसरे को संस्कार का पाठ पढ़ाते थे। लेकिन अपना संस्कार कहां बेच दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लालू यादव ने ना अपनी बेटी को संस्कार दिया और ना ही अपने लड़के को संस्कार दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सात फेरों के बंधन में बंधे लालू के लाल, दिल्ली के फार्म हाउस में तेजस्वी ने की शादी

साधु यादव ने कहा कि यादव समाज को लालू यादव ने 30-35 वर्षों से ठगा है। उन्हें वोट यादव का चाहिए और शादी क्रिश्चिन से करेंगे। बिहार के अंदर अब लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ नहीं है। बारी-बारी से लालू यादव परिवार का खूब पोल खुलेगा। उन्होंने कहा कि कल मनुष्य पर छाता है बुद्धि-विवेक मर जाता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने सब कुछ चौपट कर दिया। उनके भाग्य में राजयोग था लेकिन अब सब खत्म हो गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़