बाँधवगढ़ के बाद 15 जून से पर्यटकों के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भी खुलेगा

By दिनेश शुक्ल | Jun 12, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारहसिंघा और टाइगर के लिए प्रसिद्ध मंडला जिले का कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भी खुलने जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण पर्यटकों के लिये बंद किये गये कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में 15 जून से सफारी शुरू की जा रही है। पर्यटकों और संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को इस दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। सफारी के लिये ऑनलाइन टिकिट सुविधा पहले की तरह आरंभ हो गई है। प्रबंधन द्वारा पार्क भ्रमण में जाने वाले वाहनों के लिये विशेष रूप से सेनेटाईजर स्थल का निर्माण किया गया है। सभी वाहन इस 6 फीट चौड़े 3 फीट लंबे और 12 सेंटीमीटर गहरे स्थल से गुजरने के बाद ही पार्क में प्रवेश करेंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद