मां बनने के बाद अभिनेत्री नुसरत जहां हुई मीडिया से रूबरू, बच्चे के पिता के बारे में भी बताया

By रेनू तिवारी | Sep 09, 2021

नुसरत जहां निखिल जैन के साथ शादी के विवाद को लेकर काफी सुर्खियां में है। नुसरत जहां ने निखिल जैन के साथ अपनी शादी को भारत में अमान्य बताया था साथ ही नुसरत ने अपने पति पर कई आरोप भी लगाये थे। कुछ समय बात निखिल सामने आये और उन्होंने नुसरत जहां के सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि कहा था कि नुसरत जहां मां बनने वाली है लेकिन उनके होने वाले बच्चे का पिता में नहीं हूं। 26 अगस्त को नुसरत जहां को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उन्होंने अपने पहले बेटे को जन्म दिया। बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद 8 सितंबर को पहली बार सार्वजनिक रूप पब्लिक के सामने आयी। एक महीने से भी कम समय में, अभिनेत्री ने काम फिर से शुरू कर दिया है। नुसरत जहां के पहले बच्चे के पिता पर बने सस्पेंस पर भी उन्होंने खुलासा किया। नुसरत ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बच्चे के पिता के बारे में बात की।

इसे भी पढ़ें: सुपरस्टार अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, कहा- असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं 

नुसरत जहां को 25 अगस्त को कोलकाता के नेवतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बंगाली अभिनेता यश दासगुप्ता ने नुसरत को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने पुष्टि की कि नुसरत और उनका बच्चा पूरी तरह से ठीक है। उन्होंने कहा, "जो लोग नुसरत के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, उनके लिए मां और बच्चा स्वस्थ हैं।

नुसरत जहान और निखिल जैन ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 19 जून 2019 को तुर्की में एक निजी शादी समारोह में शादी कर ली। नुसरत ने इससे पहले 2021 में खुलासा किया था कि निखिल के साथ उनकी शादी भारतीय कानूनों के तहत मान्य नहीं थी। नुसरत और निखिल नवंबर 2020 से अलग हो चुके हैं।

अपने पहले बच्चे को जन्म देने के बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति से नुसरत के कुछ वीडियो और तस्वीरें देखें-

प्रमुख खबरें

LG Electronics India का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 489 करोड़ रुपये रहा

Lawrence Bishnoi के नाम पर रंगदारी मांगने वाला बेंगलुरु का टेक इंजीनियर गिरफ्तार, Ayushmann Khurrana और Tusshar Kapoor को मिली थी धमकी

5 November, 2026 Stock Market Updates: सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 24,350 के पार

Kerala में Operation Toofan बना जनआंदोलन, 30 लाख से अधिक लोग नशा विरोधी अभियान से जुड़े