दूसरी बार CM बनने के बाद योगी पहुंचे बाबा के यहां मत्था टेकने, नेपाल के PM का होगा भव्य स्वागत

By अमित मुखर्जी | Apr 02, 2022

CM योगी शनिवार देर शाम को दूसरी बार CM बनने के बाद श्री काशी विश्वनाथ के दरबार मे मत्था टेकने पहुंचे। वही उन्होंने नेपाल के PM शेर बहादुर देउबा के रविवार को आगमन में भव्य स्वागत की तैयारियों का भी जायजा लिया। CM योगी ललिता घाट पर स्थित पशुपति नाथ मंदिर भी दर्शन करने गये। नेपाल के PM रविवार को यहां भी दर्शन पूजन करेंगे। वही शहर भर के चौराहों पर कलाकरों द्वारा अपनी प्रस्तुति देकर स्वागत किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने ट्विटर पर पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ और दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू किया

CM योगी आदित्यनाथ  वाराणसी दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी योजना से बनाए गए खिड़कियां घाट के विकास कार्य एवं कज्जाकपुरा में निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद सेतु निगम के अभियंता को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर आरओबी के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराए जाने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को पूरी तरह अपनाए जाने पर विशेष जोर दिया। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया। जिससे आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर